मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

पश्चिम बंगाल की 9 लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू, इन दिग्गजों की चुनावी किस्मत दांव पर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

कोलकाता,। लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में पश्चिम बंगाल की

राजधानी कोलकाता और दक्षिण 24 परगना की नौ लोकसभा सीटों पर शनिवार सुबह

7:00 बजे से मतदान शुरू हो गया।

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम

चरण में शनिवार को पश्चिम बंगाल की दमदम, बारासात, बशीरहाट, जयनगर,

मथुरापुर, डायमंड हार्बर, जादवपुर, कोलकाता दक्षिण और कोलकाता उत्तर सीट पर

मतदान जारी है। इन सभी सीटों पर 2019 में लोकसभा चुनाव में तृणमूल

कांग्रेस ने जीत हासिल की थी

राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय

के मुताबिक इस चरण में कुल 1.63 करोड़ मतदाता है जिनमें 83.19 लाख पुरुष,

80.20 लाख महिलाएं और 538 तृतीय लिंगी हैं। इस चरण के लिए 17 हजार 470

मतदान केंद्र बनाये गये हैं।

सातवें चरण में कुल 124 उम्मीदवार

चुनाव मैदान में हैं, जिनमें कोलकाता दक्षिण सीट पर सबसे अधिक 17

उम्मीदवार, जादवपुर सीट पर 16 और बशीरहाट तथा कोलकाता उत्तर संसदीय सीट पर

15-15 उम्मीदवार हैं। दमदम लोकसभा सीट से 14 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं,

जबकि बारासात, डायमंड हार्बर तथा मथुरापुर (अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित)

सीट पर 12-12 उम्मीदवार हैं। जयनगर संसदीय क्षेत्र (अनुसूचित जाति के लिए

सुरक्षित)में 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस चरण में कई सीट पर

मुकाबला दिलस्चप होने वाला है। ये सभी सीटें राजधानी कोलकाता और दक्षिण 24

परगना में हैं।

तृणमूल के कद्दावर नेता अभिषेक बनर्जी डायमंड हार्बर

से चुनाव लड़ रहे हैं। दो बार के सांसद अभिषेक बनर्जी, सुदीप बनर्जी, रेखा

पात्रा, तापस राय, देवश्री चौधरी, अनिर्वाण गांगुली और माला राय जैसे

दिग्गज उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है। मतदान शाम 6:00 बजे तक जारी

रहेगा।

आयोग के मुताबिक 100 फीसदी बूथों पर वेबकास्टिंग होगी। कुल

17 हजार 470 बूथों पर वोटिंग हो रही है। इनमें से तीन हजार 748 संवेदनशील

हैं। आयोग के मुताबिक सातवें दौर में राज्य में केंद्रीय बलों की 967

कंपनियां तैनात की गई हैं। राज्य पुलिस के 33 हजार 292 जवान भी तैनात हैं।

सातवें चरण में पुलिस पर्यवेक्षकों की संख्या पांच है। सामान्य

पर्यवेक्षकों की संख्या 10 है। लागत पर्यवेक्षकों की संख्या 11 है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें