मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा चुनाव) दुर्गापुर-बर्दवान: दिलीप घोष हैं भाजपा उम्मीदवार, तृणमूल ने भी पूर्व भाजपा नेता कीर्ति आजाद को दिया है टिकट, मुकाबला दिलचस्प

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनावी दंगल दिलचस्प हो गया है। यहां

की बर्दवान-दुर्गापुर लोकसभा सीट पर कांटे की टक्कर होनी है। इस बार यहां

से जिन दो उम्मीदवारों में टक्कर है उनमें से एक है भारतीय जनता पार्टी के

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और चर्चित नेता दिलीप घोष। उन्हें इस बार पार्टी ने

उम्मीदवार बनाया है जबकि यहां से मौजूदा सांसद एसएस अहलूवालिया का टिकट

काटा गया है। उधर दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस ने इस सीट से पूर्व खिलाड़ी

कीर्ति आजाद को मैदान में उतारा है। वह भी पहले भाजपा नेता ही थे, इसलिए एक

तरह से कह सकते हैं कि दोनों नेताओं में टक्कर होनी है। वामदलों ने फिलहाल

यहां से उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है, ना ही कांग्रेस की ओर से

उम्मीदवार का ऐलान हुआ है।

क्या है भौगोलिक स्थिति?

बर्दवान-दुर्गापुर

पश्चिम बंगाल का एक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है। यह एक प्रमुख औद्योगिक

शहर है जो पश्चिम बर्दवान जिले में स्थित है। यह कोलकाता और सिलीगुड़ी के

बाद पश्चिम बंगाल का तीसरा सबसे महत्वपूर्ण शहर है। 2011 की जनगणना के

अनुसार, इस शहरी समूह की जनसंख्या पांच लाख 66 हजार 937 थी, जिसमें से दो

लाख 94 हजार 349 पुरुष और दो लाख 72 हजार 588 महिलाएं हैं।

क्या है राजनीतिक इतिहास

बर्दवान-दुर्गापुर

संसदीय क्षेत्र का गठन 2009 में हुआ और यह लोकसभा सीट अनुसूचित जाति के

लिए आरक्षित है। बर्दवान दुर्गापुर सीट पर पहली बार हुए चुनाव में माकपा के

प्रोफेसर एस. के. सैदुल हक ने जीत हासिल की थी, उन्होंने कांग्रेस की

नरगिस बेगम को हराया था। 2014 के चुनाव में सियासी समीकरण बदले और ऑल

इंडिया तृणमूल कांग्रेस की डॉक्टर ममताज संघमिता ने माकपा के एस के सैदुल

हक को हराया और सांसद चुनी गईं थी।

वहीं विधानसभाओं की बात करें तो

बर्दवान-दुर्गापुर में सात विधानसभा सीटें आती हैं, इनमें बर्दवान दक्षिण,

मोंटेश्वर, बर्दवान उत्तर, भतार, गलसी, दुर्गापुर पूर्व और पश्चिम शामिल

हैं।

क्या है 2019 का जनादेश ?

2019 के लोकसभा चुनाव

में भाजपा के डॉ. एसएस अहलूवालिया पांच लाख 98 हजार 376 वोटों से जीते थे।

तृणमूल कांग्रेस की डॉ. ममताज संघमित्रा को पांच लाख 95 हजार 937 वोट मिले

जबकि माकपा के आभास रॉय चौधरी को एक लाख 61 हजार 329 वोट मिले थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें