मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

जमानत पर छूटकर धमकी देने वालों की जमानत कराएं निरस्त: सीएम योगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जमानत पर छूटकर धमकी देने वालों की जमानत कराएं निरस्त: सीएम योगी

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जमानत पर छूटकर वादी को धमकाने वाले अभियुक्तों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए उनकी जमानत निरस्त कराई जाए।

महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन परिसर के बाहर आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों से आए करीब 200 लोगों से मुलाकात की। इस दौरान कमजोर वर्ग के लोगों ने दबंगों द्वारा डराने-धमकाने की शिकायत की, जिस पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि प्रदेश में गुंडागर्दी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे मामलों में कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि बिना भेदभाव हर व्यक्ति को न्याय मिलना चाहिए और सभी पात्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। साथ ही, जमीन कब्जाने वाले भू-माफियाओं और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने आए लोगों को मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा।

उन्होंने कहा कि अस्पताल से उपचार का एस्टीमेट मिलते ही सरकार की ओर से आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों से भी मुलाकात की, उन्हें स्नेहपूर्वक दुलारते हुए चॉकलेट दी और आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार हर पीड़ित की समस्या के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें