मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

सरकारी जमीनों पर से अवैध कब्जा हटाने का चलेगा अभियान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ,। लखनऊ में सरकारी जमीनों पर से अवैध कब्जा को हटाने के

लिए अभियान चलाया जायेगा। कमिश्नर डा.रौशन जैकब ने एक बयान में इसकी

जानकारी दी।

लखनऊ की ​कमिश्नर डा.रौशन जैकब ने कहा कि शहर में अभी

भी सरकारी जमीनों पर कब्जा है। इसको लेकर रणनीति के तहत अधिकारी कार्य

करें। ग्रामीण क्षेत्रों में भी लम्बे समय से जमीनों पर कब्जा कर लोग बैठें

है। तहसील स्तर पर जांच कराने के दौरान सामने आ रहा है कि लखनऊ में

करोड़ों रुपयों की जमीन पर अभी भी दबंग या भूमाफिया का कब्जा है।

उन्होंने

कहा कि लखनऊ मंडल में तहसील स्तर पर सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) इस

अभियान को अपने हाथों में लेंगे। एसडीएम सूची बनाकर अवैध कब्जेदारों को

हटाने का काम करेंगे। इसमें तहसील स्तर पर बैठे अधिकारी पूरा सहयोग करेंगे।

इस दौरान कोई जमीन को अपना बताता है तो उसे साक्ष्य व प्रमाण प्रस्तुत

करने होंगे। किसी भी स्थिति में सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं होने दिया

जायेगा।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन व राजस्व विभाग के अधिकारी

अभियान में पूरी तरह से सक्रिय रहेंगे। अभियान में रुकावट डालने वाले

तत्वों के विरुद्ध स्थानीय पुलिस की मदद लेना है। सूची बनाकर अवैध कब्जा

हटाने का अभियान लगातार चलायें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें