मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

अवैध खनन को रोकने के लिए कलकत्ता हाई कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कोलकाता,। अवैध खनन को रोकने के लिए कलकत्ता हाई कोर्ट ने गुरुवार

को बड़ा आदेश जारी किया है। पिछले कुछ दिनों में बीरभूम में कई जगहों पर

अवैध खनन के आरोप सामने आए हैं। गुरुवार को एक मामले की सुनवाई के दौरान

मुख्य न्यायाधीश टी.एस. शिवगणनाम ने आदेश दिया कि बीरभूम में अवैध खनन

रोकने के लिए जिलाधिकारी विशेष टीम बनायें। उस विशेष टीम को कभी-कभी औचक

निरीक्षण भी करना पड़ेगा। हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने यह भी कहा कि

पुलिस अधीक्षक को यह सुनिश्चित करना होगा कि जब-जब विशेष टीम ऑपरेशन पर

निकले तब तब उसे पुलिस सुरक्षा दी जाए।

कोर्ट ने कहा कि

टीम के निरीक्षण के बाद एक रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाए। हाई कोर्ट के

मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवगणनाम की पीठ ने कहा कि रिपोर्ट देखने के बाद

जरूरत पड़ने पर जिलाधिकारी कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं।

उल्लेखनीय

है कि राज्य में अवैध बालू-पत्थर खनन की शिकायतें लंबे समय से चली आ रही

हैं। इस संबंध में पहले कलकत्ता हाई कोर्ट में भी एक मामला दायर किया गया

था। 2021 में एक मामले में तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव की

खंडपीठ ने अवैध बालू-पत्थर खनन रोकने के लिए राज्य सरकार को विशेष जांच दल

गठित करने का निर्देश दिया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें