मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:24 · नई दिल्ली संस्करण

"नामदार" ने जनता का वोट लिया लेकिन सेवा नहीं की: स्मृति ईरानी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रायबरेली,

25 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के राजकोट से

वर्चुअल माध्यम से उत्तर प्रदेश के रायबरेली, पश्चिम बंगाल के कल्याणी और

आंध्र प्रदेश के मंगलागिरी समेत पांच अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान

(एम्स) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर रायबरेली में आयोजित कार्यक्रम में

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस और राहुल

गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक नामदार ने जनता का वोट लिया

लेकिन सेवा नहीं की।

स्मृति ईरानी ने कहा कि मैं उस लोकसभा

क्षेत्र से हूं जहां एक नामदार ने जनता का वोट तो लिया पर काम नहीं किया।

नामदारों ने जनता के नाम जमीन ली और साइकिल फैक्टरी न बनाकर उसपर घर बना

लिया। स्मृति ईरानी ने कहा कि मोदी देश के ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने

25 करोड़ लोगों को गरीबी से उबारा है और अब अमेठी की तरह ही रायबरेली में भी

कमल खिलेगा।

स्मृति ईरानी ने एम्स लैब टेस्टिंग के आंकड़ों का भी

जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 10 सालों में 714 मेडिकल कॉलेज पीएम मोदी के

नेतृत्व में बनाए गए हैं। जिस राज्य में 12 मेडिकल कॉलेज थे, वहां हमारी

सरकार ने 45 मेडिकल कॉलेज बनाए हैं और 15 पर निर्माण कार्य जारी है। हमारी

सरकार एक जिले में एक मेडिकल कॉलेज बना रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें