मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

कैबिनेट मंत्री ने वेद प्रचार रथों को झण्डी दिखाकर किया रवाना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कैबिनेट मंत्री ने वेद प्रचार रथों को झण्डी दिखाकर किया रवाना

फिरोजाबाद। सिरसागंज स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को आर्य गुरूकुल महाविद्यालय सिरसागंज में आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम के प्रचार प्रसार हेतु दो वेद प्रचार रथों को कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान देवेन्द्रपाल वर्मा के साथ हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि भारत सरकार और प्रदेश सरकार ने महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती को भव्यता, दिव्यता, अलौकिकता के साथ मनाने का निर्णय लिया है। उसी के क्रम में आज रवाना किये गये वेद प्रचार रथ उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में आर्य समाज का प्रचार प्रसार करते हुए अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील भी करेगें। साथ ही साथ यह भी बताया कि आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश के संयोजन में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा दिनांक 16,17 व 18 नवम्बर को सिरसागंज में आयोजित होने वाले ज्ञान ज्योति पर्व एवं स्मरणोत्सव में विशिष्ट अतिथि के तौर पर योग गुरू बाबा रामदेव भी शामिल होगें। इसके अलावा इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश एवं अन्य राज्यों के सन्यासियों, आर्य समाज के विद्वानों एवं कई राज्यपाल, कई कुलपति, अन्य राजनेताओं द्वारा भागीदारी की जायेगी जो अपने विचारों से क्षेत्रीय और उपस्थित लोगों का लाभान्वित करेगें। आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान देवेन्द्रपाल वर्मा नें प्रदेश की सभी आर्य समाज ईकाइयों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आहृवान किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें