मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:41 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री ने स्व रामायण राय की नौवीं पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री ने  स्व रामायण राय की नौवीं पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज रोहतास जिले के करगहर प्रखंड स्थित कुशही गांव में स्व रामायण राय (मुखिया जी) की नौवीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्व रामायण राय की स्थापित प्रतिमा स्थल के समीप पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री को गुलदस्ता, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्व रामायण राय के सुपुत्र एवं पश्चिम चम्पारण के जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने उनका अभिनंदन किया। कुसही गांव पहुंचने पर स्थानीय नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री को गुलदस्ता भेंटकर एवं फूलों की बड़ी माला पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने प्राथमिक विद्यालय कुशही के पास बने मंच पर पहुंचकर माल्यार्पण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो जमा खान, श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह, विधायक मुरारी प्रसाद गौतम, विधायक संतोष कुमार मिश्र, विधान पार्षद भीष्म सहनी, विधान पार्षद भगवान सिंह कुशवाहा, विधान पार्षद राधा चरण सेठ, पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला, पूर्व विधायक वशिष्ठ सिंह, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार, जदयू नेता ओम प्रकाश सेतु, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, रोहतास की जिलाधिकारी उदिता सिंह, पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, वरीय पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें