मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:38 · नई दिल्ली संस्करण

मंत्री, विधायकों के साथ रामलला का दर्शन करने अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ,

11 फरवरी । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने

मंत्रिपरिषद के सदस्यों और विधायकों के साथ रामलला का दर्शन करने रविवार को

अयोध्या पहुंचे। भाजपा के विधायक 10 बसों में सवार होकर लखनऊ से अयोध्या

पहुंचे।

भाजपा के अलावा बसपा के विधायक उमाशंकर सिंह, कांग्रेस

विधायक आराधना मिश्रा मोना, जनसत्ता दल के अध्यक्ष एवं विधायक रघुराज

प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया, निषाद पार्टी के अध्यक्ष डा. संजय निषाद और

सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर भी रामलला का दर्शन करने अयोध्या पहुंचे

हैं।

अयोध्या पहुंचने पर राज्यमंत्री सतीश चन्द्र ने विधायकों का

स्वागत किया। इसके बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री

चंपत राय और मुख्यमंत्री के साथ सभी मंत्री एवं विधायकों ने रामलला के

दर्शन किए।

मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और

विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद

मौर्य एवं ब्रजेश पाठक और विधायकों ने रामलला के दर्शन किए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें