मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

यूपी उपचुनाव: 9 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
यूपी उपचुनाव: 9 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गये हैं। मतगणना एवं सीलिंग की कार्यवाही सीसीटीवी की निगरानी में हो रही है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतगणना के लिए 09 प्रेक्षक तैनात किये गये हैं। केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गयी है।मतगणना स्थल की सुरक्षा हेतु त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। प्रथम स्तर की सुरक्षा मतगणना स्थल से 100 मीटर की परिधि पर है जहां क्षेत्रीय पुलिस बल तैनात हैं। द्वितीय स्तर की सुरक्षा मतगणना स्थल के गेट पर हैं जहां राज्य पुलिस बल की तैनाती की गयी है। वहीं, तृतीय स्तर की सुरक्षा मतगणना हाल में की गयी है जहां सीएपीएफ की तैनाती की गयी है।उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के अनुसार सीसामऊ में सबसे कम 20 राउंड और कुंदरकी, करहल, फूलपुर और मझवां में सबसे अधिक 32 राउंड में मतगणना होगी। आम जन results.eci.gov.in पर जाकर मतगणना के रुझान और परिणाम जान सकते हैं।मतगणना 09 जनपदों मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, अलीगढ़, मैनपुरी, कानपुर नगर, प्रयागराज, अम्बेडकर नगर एवं मिर्जापुर में हो रही है।मीरापुर, कुन्दरकी, गाजियाबाद, खैर (अ०जा०), करहल, सीसामऊ, फूलपुर, कटेहरी एवं मझवां विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना हो रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें