मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:33 · नई दिल्ली संस्करण

चौदह राज्यों की 48 विधानसभा और महाराष्ट्र व केरल की एक-एक लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने मंगलवार को महाराष्ट्र एवं झारखंड के साथ 14 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों और महाराष्ट्र एवं केरल की एक-एक लोकसभा सीटों पर उपचुनाव कार्यक्रमों की भी घोषणा की। केरल की वायनाड लोकसभा सीट के साथ 13 राज्यों की 47 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होगा, जबकि महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट और उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को मतदान होगा। सभी सीटों की मतगणना 23 नवंबर को होगी।मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के साथ दिल्ली के विज्ञान भवन में पत्रकार वार्ता में चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा की। इसके अनुसार 48 विधानसभा सीटों में से सर्वाधिक 9 सीटें उत्तर प्रदेश की हैं। इसके अलावा राजस्थान की 7, पश्चिम बंगाल की 6, असम की 5, बिहार एवं पंजाब की 4-4, कर्नाटक की 3, केरल, मध्य प्रदेश और सिक्किम की 2-2, गुजरात, उत्तराखंड, मेघालय और छत्तीसगढ़ की 1-1 विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा।आयोग के अनुसार 13 राज्यों की 47 विधानसभा सीटों और केरल की वायनाड लोकसभा सीट के लिए बुधवार 13 नवंबर को मतदान होगा। इसके लिए अधिसूचना 18 अक्टूबर को जारी की जाएगी। नामांकन 25 अक्टूबर, नामांकन की जांच 28 अक्टूबर और नाम वापसी 30 अक्टूबर तक हो सकेगी। वहीं, उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट और महाराष्ट्र की नांडेड़ लोकसभा सीट के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा। इनके लिए 22 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी। 29 अक्टूबर तक नामांकन, 30 अक्टूबर को नामांकन की जांच, 4 नवंबर को नाम वापसी की अंतिम तारीख तय की गयी है।इन राज्यों की विधानसभा सीटों पर उपचुनाव-उत्तर प्रदेश- मीरापुर, कुंदरकी, गाजियाबाद, खैर (एससी), करहल, सीसामऊ, फूलपुर, कटेहरी, मझावन।राजस्थान- झुंझुनू, रामगढ़, दौसा, देवली-उनियारा, खींवसर, सलूंबर (एसटी), चौरासी (एसटी)।पश्चिम बंगाल- सीताई (एससी), मदारीहाट (एसटी), नैहाटी, हरोआ, मेदिनीपुर, तालडांगरा।असम- धोलाई (एससी), सिडली (एसटी), बोंगाईगांव, बेहाली, सामागुड़ी।बिहार- तरारी, रामगढ़, इमामगंज (एससी), बेलागंज।पंजाब- डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल (एससी), गिद्दड़बाहा, बरनाला।कर्नाटक- शिगांव, संदुर (एसटी), चन्नापटना।केरल- पलक्कड़ और चेलक्कारा (एससी)।मध्य प्रदेश- बुधनी और विजयपुर।सिक्किम- सोरेंग-चाकुंग और नामची-सिंघीथांग।छत्तीसगढ़- रायपुर सिटी साउथ।गुजरात- वाव सीट।मेघालय- गाम्बेग्रे (एसटी)।उत्तराखंड- केदारनाथ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें