मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

सर्राफा बाजार में लौटी तेजी, सोना और चांदी की बढ़ी चमक

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई

दिल्ली । पिछले कुछ दिन से लगातार गिरावट का सामना के बाद

आज घरेलू सर्राफा बाजार में मजबूती नजर आ रही है। देश के ज्यादातर सर्राफा

बाजारों में सोना 700 से 750 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। इस

तेजी की वजह से देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 72,280

रुपये से 72,430 रुपये प्रति ग्राम के स्तर के बीच कारोबार कर रहा है। इसी

तरह 22 कैरेट सोना भी 66,260 रुपये से 66,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव

पर बिक रहा है।

देश भर में सिर्फ चेन्नई के सर्राफा

बाजार में 24 कैरेट सोना आज 73 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट

सोना 67 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर के ऊपर बिक रहा है। सोने की तरह

ही चांदी में भी आज 700 रुपये प्रति किलोग्राम तक की मजबूती आई है। इस

तेजी के कारण आज दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 83,600 रुपये प्रति

किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

देश की राजधानी

दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 72,430 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर

कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 66,410 रुपये प्रति 10

ग्राम दर्ज की गई। इसी तरह मुंबई में 24 कैरेट सोना 72,280 रुपये प्रति 10

ग्राम और 22 कैरेट सोना 66,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा

है। चेन्नई के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत आज 73,260

रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 67,160 रुपये प्रति 10

ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना

आज 72,330 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 66,310 रुपये

प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना

72,280 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 66,260 रुपये प्रति 10

ग्राम के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में

24 कैरेट सोना आज 72,430 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट

सोना 66,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24

कैरेट सोने की कीमत 72,330 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट

सोना 66,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर

में 24 कैरेट सोना 72,430 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 66,410

रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य

राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी सोने

की कीमत में आज तेजी आई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु,

हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 72,280 रुपये प्रति 10 ग्राम

के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों

में 22 कैरेट सोना 66,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें