मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

रोहतक में कारोबारी की गोली मारकर हत्या,मां गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

गुरुग्राम से संगरूर जाते समय ढाबे पर खाना खाने के लिए रूका था परिवार

रोहतक के लाखनमाजरा में बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी

रोहतक,

1 मार्च । रोहतक के कस्बा लाखनमाजरा में गुरुवार की रात एक होटल के

बाहर बदमाशों ने एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि बेटे को

बचाने आई उसकी मां को भी बदमाशों ने गोली मार दी, जिसे घायल अवस्था में

पीजीआई में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कारोबारी अपने परिवार सहित

शादी में शामिल होने गुरुग्राम से संगरुर जा रहे था।

घटना की

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई

भेज दिया, जबकि महिला को पीजीआई में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार

गुरुग्राम निवासी कारोबारी सचिन अपनी मां कृष्णा देवी, पत्नी मोनिका व दो

बच्चों के साथ गाड़ी में संगरुर के लिए जा रहा था। देर रात करीब बारह बजे

सचिन ने गाडी लाखनमाजरा स्थित होटल हरपुंज पर रोकी थी।

खाना खाने

के बाद जब सचिन होटल से बाहर आया और गाड़ी की खिड़की खोलने लगा तो इसी दौरान

कार सवार तीन युवका आएं और आते ही सचिन पर फायरिंग कर दी। बेटे को बचाने के

लिए जब उसकी मां कृष्णा देवी गाड़ी के पास आई तो बदमाशों ने उसके भी पैर

में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। अचानक हुई फायरिंग से वहां पर

अफरा-तफरी मच गई और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर

पहुंची और देखा कि सचिन की मौत हो चुकी है और उसकी मां की हालत नाजुक है।

पुलिस

ने कृष्णा देवी को तुरंत पीजीआई में भर्ती कराया और बाद में उसके ब्यान

दर्ज किये। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। पुलिस ने इस संबंध

में कृष्णा देवी के ब्यान पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें