मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:51 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तर प्रदेश के इटावा में डबल डेकर बस पलटी, दो की मौत, 25 से अधिक घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
उत्तर प्रदेश के इटावा में डबल डेकर बस पलटी, दो की मौत, 25 से अधिक घायल

इटावा। बिहार से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बस गुरुवार को इटावा के सैफई क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक नेपाली महिला समेत दो लोगों की मौत हो गईं, जबकि 25 से अधिक लोग घायल हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि थाना सैफई क्षेत्र के अंतर्गत आगरा लखनऊ-एक्सप्रेस-वे पर बिहार के मधुबनी से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस हादसे का शिकार हो गई। घटना में बस में सवार दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक घायल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती करवाया है। घायलों में कुछ यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि मरने वाले यात्रियों की शिनाख्त सईदा खातून निवासी नेपाल और मनोज कुमार निवासी दरभंगा, बिहार के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि हादसे का कारण प्रथम दृष्टया बस चालक को झपकी आना प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें