मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:16 · नई दिल्ली संस्करण

विदिशाः सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकराई तेज रफ्तार बस, नौ यात्री घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
विदिशाः सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकराई तेज रफ्तार बस, नौ यात्री घायल

विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में अंबा नगर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रोजरू के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार बस सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार नौ यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, मालवा कंपनी की बस बासौदा से सिरोंज जा रही थी। शनिवार सुबह करीब 10 बजे बस चालक ने किनारे खड़े कंटेनर को ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन सामने से आ रहे एक ट्रक को देखकर उसने बस को साइड में किया, जिससे बस खड़े कंटेनर से टकरा गई। इस हादसे में बस का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की जानकारी लगते ही आसपास के इलाके के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को निकाला। बस में एक युवक बुरी तरह से फंसा हुआ था, उसको ग्रामीणों की मदद से मुश्किल से निकाला और एम्बुलेंस की मदद से घायलों को बासौदा के अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। अंबा नगर पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई लक्ष्मण सिंह रघुवंशी ने बताया कि रोजरू गांव के पास बस सड़क किनारे कंटेनर से टकरा गई थी। हादसे में नौ लोग घायल हो गए हैं, जिन्हे एंबुलेंस से बासौदा के हॉस्पिटल भेजा है। हादसे के बाद मौके से बस का चालक, कंडक्टर और क्लीनर फरार हो गए। बस के ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें