मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कंटेनर से टकराई बस, 3 की मौत, 12 घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कंटेनर से टकराई बस, 3 की मौत, 12 घायल

फिरोजाबाद। थाना नसीरपुर क्षेत्र अन्तर्गत आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार को अयोध्या से दर्शन कर वृंदावन जा रही श्रद्धालुओं की एक बस, कंटेनर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक किशोर सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। गुजरात राज्य के बड़साल निवासी चालक मनीष पुत्र नानुबाई 2 नवंबर को गुजरात से एक मिनी बस में 19 यात्रियों को लेकर देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर दर्शन के लिए निकला था। यात्रियों के जत्थे ने सबसे पहले अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम के दर्शन किए। शुक्रवार को बस वृंदावन के लिए आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे से होते हुए आगरा की ओर जा रही थी। श्रद्धालुओं के अनुसार जैसे ही बस थाना नसीरपुर क्षेत्र के 54 किमी माइल स्टोन के पास पहुँची, तभी पीछे से एक आयशर कैंटर ने तेजी से बस को ओवरटेक किया। इस दौरान वाहनों को रगड़ से बचाने के लिए बस के चालक ने मिनी बस को दूर करने का प्रयास किया तभी अचानक बस आगे जा रहे एक कंटेनर से टकरा गई। हादसा होते ही बस में मौजूद श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। घटना को देखकर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर यूपीडा कर्मी व नसीरपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिन्होंने राहत बचाव कार्य करते हुए तत्काल सभी घायलों को बस से निकालकर अस्पताल भिजवाया। घायल श्रद्धालुओं में एक महिला को सैफई पीजीआई, 5 को मेडिकल कॉलेज फिरोज़ाबाद तथा आधा दर्जन श्रद्धालुओं को शिकोहाबाद के जिला सयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। शिकोहाबाद में इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने किशोर युग (13) पुत्र मिलन निवासी खड़गपुर जिला सिलवास दमनदादर नगर हवेली को मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही रैफर किए गए घायलों में से दो अन्य की मौत इलाज के दौरान और हो गई। इस प्रकार इस हादसे मृतकों की संख्या किशोर सहित तीन हो गई है। इस सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अखिलेश भदौरिया का कहना है कि एक बस सड़क पर खड़े कंटेनर से टकराई है। हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यातायात व्यस्था सुचारु है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें