मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

छठ महापर्व पर जयपुर से घर लौट रहे यात्रियों की बस पलटी, 22 घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
छठ महापर्व पर जयपुर से घर लौट रहे यात्रियों की बस पलटी, 22 घायल

कुशीनगर। छठ महापर्व के लिए जयपुर से अपने घर लौट रहे यात्रियों के लिए गुरुवार की सुबह भयावह रही। जयपुर से बिहार के मधुबनी जा रही तेज रफ्तार लग्जरी बस कुशीनगर में एनएच28 पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 22 यात्री घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, यह घटना बहादुरपुर पुलिस चौकी के पास चौरसिया मैरेज हाल के नजदीक हुई, जिससे वहां से गुजर रहे लोगों की भी सांस थम गई।

हादसे के समय बस में सवार यात्री चीख-पुकार करने लगे। बस में सवार लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। घायलों को सुरक्षित निकालने और उन्हें अस्पताल पहुंचाने में स्थानीय लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हादसे में करीब 22 यात्री घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की तेज रफ्तार और चालक का नियंत्रण खोने के कारण बस पलट गई, जिससे यात्रियों की चीख-पुकार मच गई और कई लोग घायल हो गए। साथ ही बस पलटने के कारण यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया। हादसे के बाद वाहनों का आवागमन बाधित हु।

पुलिस ने घटनास्थल पर यातायात को नियंत्रित किया और घायल यात्रियों को निकालने के लिए तत्काल राहत कार्य शुरू किया। दुर्घटना के कारण एनएच28 पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ, लेकिन पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से इसे जल्दी बहाल कर दिया गया।

छठ के पर्व और आगामी बिहार चुनाव के लिए जयपुर समेत देश के सभी कोनों में रोजगार या पढ़ाई के लिए रह रहे लोग अपने घर लौट रहे हैं। ऐसे में बुधवार रात जयपुर से भी कई लोग बस के माध्यम से बिहार के लिए रवाना हुए थे, लेकिन उन्हें कहां पता था कि बीच रास्ते में ऐसा कुछ हो जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें