मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:49 · नई दिल्ली संस्करण

उन्नाव एक्सप्रेस-वे हादसे में दरोगा और कैदी समेत पांच लोगों की मौत, 15 घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
उन्नाव एक्सप्रेस-वे हादसे में दरोगा और कैदी समेत पांच लोगों की मौत, 15 घायल

पटना/सीवान/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में मंगलवार सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर एसी बस पलटने से सीवान पुलिस लाइन में तैनात एक दरोगा और एक कैदी समेत पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में तीन पुलिसकर्मियों सहित 15 लोग घायल हो गए हैं।पुलिस के मुताबिक सीवान मंडल जेल में बंद हत्या के आरोपित कैदी छत्तरपाल सिंह तोमर को पेशी के लिए पुलिस टीम गुरुग्राम कोर्ट लेकर गई थी। पेशी के बाद पुलिस टीम बस से वापस लौट रही थी। इसी दौरान मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे उन्नाव के पास लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। मृतकों की पहचान सीवान पुलिस लाइन में तैनात दरोगा रामचंद्र राम (59) तथा गुरुग्राम निवासी कैदी छत्तरपाल सिंह तोमर , गोरखपुर के सुरेश जायसवाल, विजेशी गुप्ता, विजय कुमार शामिल हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय पुलिस और राहत टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।सीवान एसपी ने की पुष्टिसीवान के पुलिस अधीक्षक (एसपी) पूरन कुमार झा ने बताया कि मंडल कारागार के कैदी को गुरुग्राम की एक अदालत में पेशी के लिए ले जाया गया था। वापसी के दौरान उन्नाव में बस हादसे में दरोगा और कैदी की मौत हो गई। अन्य घायल पुलिसकर्मियों के इलाज की व्यवस्था की जा रही है। उन्नाव जिला प्रशासन से घायलों के बेहतर इलाज के लिए संपर्क किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने जताया शोकबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर ट्वीट कर हादसे पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा,"उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कई लोगों की मौत काफी दुखद है। मैं दिवंगत आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्य आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और घायलजनों को शीघ्र स्वस्थ करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें