मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:28 · नई दिल्ली संस्करण

शेयर बाजार में तेजी जारी, शुरुआती मुनाफावसूली के बाद खरीदारों ने मोर्चा संभाला

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन आज घरेलू शेयर

बाजार बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। हालांकि आज का कारोबार शुरू

होने के बाद मुनाफावसूली शुरू हो जाने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों

सूचकांक ओपनिंग लेवल से नीचे गिर गए। इसके बावजूद खरीदारों ने शेयर बाजार

को लाल निशान में नहीं जाने दिया। पहले 60 मिनट का कारोबार होने के बाद

सेंसेक्स 0.40 प्रतिशत और निफ्टी 0.44 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर

रहे थे।

शुरुआती एक घंटे के कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट

के दिग्गज शेयरों में से बीपीसीएल, विप्रो, श्रीराम फाइनेंस, बजाज फाइनेंस

और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 3.70 प्रतिशत से लेकर 1.99 प्रतिशत की मजबूती

के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा

एंड महिंद्रा, जेएसडब्ल्यू स्टील और आईटीसी के शेयर 1.34 प्रतिशत से लेकर

0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी

तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,113 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो

रही थी। इनमें से 1,722 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे

थे, जबकि 391 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह

सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 23 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे

निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 7 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में

कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 41 शेयर हरे निशान

में और 9 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई

का सेंसेक्स आज 578.18 अंक उछल कर 73,666.51 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार

की शुरुआत होते ही मुनाफावसूली शुरू हो गई, जिसकी वजह से पहले आधे घंटे के

कारोबार में ही ये सूचकांक गिर कर 73,227.32 अंक के स्तर पर आ गया।

हालांकि इस स्तर पर खरीदारों का सपोर्ट मिल जाने की वजह से ये सूचकांक लाल

निशान में गिरने से बच गया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले

1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 290.13 अंक की

बढ़त के साथ 73,378.46 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स

की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 189.90 अंक की तेजी के साथ 22,336.90 अंक

के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली शुरू हो जाने की

वजह से इस सूचकांक में भी गिरावट आई। पहले आधे घंटे के कारोबार के दौरान

बाजार में लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा, जिसकी वजह से ये सूचकांक गिर कर

22,198.15 अंक तक आ गया। लेकिन इसके बाद खरीदारों ने मोर्चा संभाल लिया,

जिसकी वजह से इस सूचकांक की स्थिति में सुधार होने लगा। बाजार में लगातार

जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद

निफ्टी 97.95 अंक की मजबूती के साथ 22,244.95 अंक के स्तर पर कारोबार कर

रहा था।

इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन

शुक्रवार को सेंसेक्स 599.34 अंक यानी 0.83 प्रतिशत की मजबूती के साथ

73,088.33 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 151.15 अंक यानी 0.69

प्रतिशत उछल कर 22,147 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया

था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें