मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:41 · नई दिल्ली संस्करण

शेयर बाजार में तेजी, लगातार चौथे दिन बना मजबूती का नया रिकॉर्ड

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार चौथे दिन रिकॉर्ड

तोड़ तेजी का सिलसिला जारी है। आज एक बार फिर शेयर बाजार ने ऑल टाइम हाई

ओपनिंग का नया रिकॉर्ड बना कर कारोबार की शुरुआत की और थोड़ी ही देर में

अभी तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंचने में सफल रहा। हालांकि बाद मुनाफा वसूली

के चक्कर में हुई बिकवाली के कारण बाजार में मामूली गिरावट भी नजर आई।

इसके बावजूद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक लगातार हरे निशान में ही

कारोबार करते रहे। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.39

प्रतिशत और निफ्टी 0.36 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती

एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से

डॉक्टर रेड्डीज लेबोरेट्रीज, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, स्टेट बैंक ऑफ

इंडिया, एनटीपीसी और ओएनजीसी के शेयर 2.53 प्रतिशत से लेकर 1.59 प्रतिशत की

मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर इंडसइंड बैंक, ग्रासिम

इंडस्ट्रीज, अडाणी पोर्ट्स, बीपीसीएल और एचसीएल टेक्नोलॉजी के शेयर 1.36

प्रतिशत से लेकर 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी

तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,198 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो

रही थी। इनमें से 1,485 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे

थे, जबकि 713 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह

सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 19 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे

निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 11 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में

कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 31 शेयर हरे

निशान में और 19 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई

का सेंसेक्स आज लगातार चौथे दिन ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाते हुए

214.40 अंक उछल कर 79,457.58 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते

ही खरीदारी का सपोर्ट मिलने के कारण सुबह 10 बजे के करीब ये सूचकांक 430

अंक से अधिक की मजबूती के साथ अभी तक के सर्वोच्च स्तर 79,671.58 अंक तक

पहुंच गया। हालांकि इसके बाद मुनाफा वसूली के चक्कर में हुई बिकवाली के

कारण इसकी चाल में गिरावट भी दर्ज की गई। बाजार में लगातार जारी खरीद

बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स

308.62 अंक की बढ़त के साथ 79,551.80 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स

की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने भी आज ओपनिंग का ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बनाते

हुए 41.40 अंक की बढ़त के साथ 24,085.90 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत

की। बाजार खुलते ही लिवाली का सपोर्ट मिलने के कारण ये सूचकांक करीब 130

अंक उछल कर लगातार चौथे दिन ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बनाते हुए 24,174 अंक तक

पहुंचने में सफल रहा। हालांकि इसके बाद बिकवाली का मामूली दबाव बनने के

कारण इसमें थोड़ी गिरावट भी आई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली

के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 87.25

अंक की तेजी के साथ 24,131.75 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके

पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 568.93 अंक यानी 0.72

प्रतिशत की उछाल के साथ 79,243.18 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी

ने 175.70 अंक यानी 0.74 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,044.50 अंक के स्तर

पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें