मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:39 · नई दिल्ली संस्करण

सर्राफा बाजार में सोेने के भाव में सांकेतिक गिरावट, चांदी के भाव में मामूली उछाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
सर्राफा बाजार में सोेने के भाव में सांकेतिक गिरावट, चांदी के भाव में मामूली उछाल

- एक सप्ताह में 2,860 रुपये तक महंगा हुआ सोनानई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोना के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। दूसरी ओर चांदी के भाव में आज मामूली तेजी दर्ज की गई है। सोने की कीमत में आई गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,50,930 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,51,080 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोना आज 1,38,350 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,38,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। दूसरी ओर, चांदी के भाव में मामूली तेजी आने के कारण ये चमकीली धातु आज 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।साप्ताहिक आधार पर देखें तो पिछले सप्ताह के कारोबार में सोना की कीमत में मजबूती दर्ज की गई है। पिछले सप्ताह के कारोबार में 24 कैरेट सोने की कीमत में 2,860 रुपये प्रति 10 ग्राम तक उछल गया है। इसी तरह 22 कैरेट सोना साप्ताहिक आधार पर 2,600 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। चांदी के भाव में पूरे सप्ताह लगातार उतार-चढ़ाव होता रहा। इस उतार चढ़ाव के बीच चांदी पिछले सप्ताह के भाव की तुलना में पांच हजार रुपये प्रति किलोग्राम की उछाल हासिल करने में सफल रहा।दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,51,080 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,38,500 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,50,930 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,38,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,50,980 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,38,400 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,50,930 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,38,350 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,50,930 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,38,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,50,980 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,38,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,51,080 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,38,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,50,980 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,38,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,51,080 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,38,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में मामूली कमजोरी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,50,930 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,38,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें