मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

खेत पर काम कर रहे युवक पर दबंगों ने झोंका फायर,घायल अवस्था में झांसी रेफर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
खेत पर काम कर रहे युवक पर दबंगों ने झोंका फायर,घायल अवस्था में झांसी रेफर

महोबा।उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद में खेत पर काम कर रहे युवक पर आपसी रंजिश को लेकर दबंगों ने फायर झोंक दिया, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। घटना के बाद पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई है।जनपद के कबरई थाना क्षेत्र के गांव रैवारा निवासी अरुण पुत्र बलवीर (24) अपने खेत पर मंगलवार की देर शाम काम कर रहा था। तभी बाईकों पर सवार होकर आए दबंगों ने गाली गलौच शुरू कर दिया और विरोध करने पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली अरुण के हाथ में लगी, जिससे वह अचेत होकर जमीन पर गिर गया।घायल के चाचा रमाकांत ने बताया कि 7 बाईकों में लगभग 12 लोग आए, जिनमें सुमित और सुभाष तमंचा लिए थे। जहां सुमित ने भतीजे को गोली मार दी। आनन फानन में घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर किया गया है।कबरई थाना प्रभारी सतवेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि अभी किसी भी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है,आरोपितों की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें