मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

दबंगों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष को पीटा, वीडियो वायरल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

दबंगों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष को पीटा, वीडियो वायरल

औरैया, 25 मार्च । जनपद में भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष से गांव में रहने वाले एक दबंग रिश्तेदार ने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस मामले में आरोपितों पर पुलिस व पार्टी नेताओं द्वारा मद्द न मिलने से आहत होकर अपनी कार से झंडा व स्टीकर उतार दिया है।

जिले के फफूंद थाना क्षेत्र के गांव सहनगरा निवासी प्रदीप दिवाकर ने बताया कि वह भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष है। 18 मार्च को उनके ससुर का देहांत हो गया था और वह वहां गए थे। इस दौरान नाबालिक बच्चों ने देखा कि गांव में रहने वाले एक रिश्तेदार उनके घर घुस गया। बच्चों ने देखते ही शोर मचाया। इस जानकारी पर वह लोग घर लौटे और मामले की पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया। वापस आने पर आरोपी ने उसे रास्ते में साथियों के साथ घेर लिया और मारपीट की। इसका वीडियो भी उसने बना लिया। मारपीट की शिकायत पुलिस से की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

पुलिस द्वारा सुनवाई न हाेने पर पीड़ित ने भाजपा के सभी नेताओं से गुहार लगाई लेकिन किसी ने मदद नहीं की, बल्कि भाजपा के जिले के एक बड़े नेता विपक्षी की ही मदद करने लगे। इससे खफा होकर उसने पार्टी का झंडा और कार पर लगे नाम व पद का स्टीकर भी हटा दिया। इसका वीडियो वायरल होने पर लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें