मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

तीन साइबर ठगों के मकानों पर चला बुलडोजर, तीनों फरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भरतपुर, । डीग जिले के कामां थाना इलाके में साइबर ठगों के अवैध

ठिकानों पर गुरुवार को पुलिस का बुलडोजर चला। तीन साइबर ठगों ने साइबर ठगी

के पैसे से वन विभाग की जमीन पर मकान बनाए थे। जिन्हें पुलिस ने चिह्नित कर

धराशायी कर दिया। तीनों साइबर ठग फरार हैं। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

एडिशनल

एसपी गुमना राम ने बताया कि कामां थाना इलाके लेवड़ा गांव में ऑपरेशन एंटी

वायरस के तहत कार्रवाई की गई है। जिन अपराधियों ने ऑनलाइन ठगी के रुपयों से

वन विभाग की जमीन पर अवैध आशियाने बनाए हुए थे। उनके खिलाफ कार्रवाई करते

हुए तीन साइबर ठगों के मकानों को तोड़ा है। कार्रवाई के दौरान डीग जिले की

पुलिस, वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है। इस कार्रवाई के माध्यम से कड़ा

सन्देश दिया जा रहा है। साइबर ठगी के पैसे से अवैध निर्माण को रहने नहीं

दिया जाएगा। पुलिस और भी साइबर ठगों के ठिकानों को चिह्नित कर रही है। सीएम

और आईजी के निर्देश हैं कि साइबर ठगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

असल

में, एक मार्च से साइबर ठगों के खिलाफ ऑपरेशन एंटी वायरस चलाया जा रहा है।

जिसमें पुलिस ऐसे साइबर ठगों को चिन्हित कर रही है जिन्होंने साइबर ठगी के

पैसे से सरकारी जमीन पर निर्माण करवाया हुआ है। पुलिस को जांच में पता लगा

कि लेवड़ा गांव में भोपा, बब्बर, वाजिद नाम के साइबर ठगों ने साइबर ठगी के

पैसे वन विभाग की जमीन पर अवैध मकानों का निर्माण करवाया हुआ है। इसके बाद

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों साइबर ठगों के मकानों को तोड़ा। तीनों

साइबर ठगों की पुलिस तलाश कर रही है। तीनों साइबर ठग काफी समय से फरार चल

रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें