मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:59 · नई दिल्ली संस्करण

तीन जगहों पर चला अवैध निर्माण बुलडोजर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तीन जगहों पर चला अवैध निर्माण बुलडोजर

कोलकाता : कोलकाता में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने रविवार सुबह अभियान शुरू किया। तिलजला, बेलेघाटा और कसबा इलाके में अवैध रूप से बने बहुमंजिली इमारतों को तोड़ने के लिए बुलडोजर चलाया गया। मौके पर पुलिस, कोलकाता नगर निगम के कर्मचारी और केंद्रीय बल के जवान तैनात रहे।

बेलेघाटा के 34 नंबर वार्ड स्थित ईस्ट कुलिया रोड में एक पांच मंजिला इमारत को तोड़ने का काम शुरू किया गया। सफेद रंग की इस आलीशान इमारत को देखकर महल जैसा अहसास होता है, लेकिन आरोप है कि पूरा निर्माण अवैध तरीके से किया गया था। इस इमारत का नाम राजू नस्कर से जुड़ने का भी आरोप सामने आया है। भवन गिराने के काम में करीब 80 लोगों की टीम लगाई गई है। मौके पर केंद्रीय बल और बेलेघाटा थाने की पुलिस मौजूद रही।

वहीं, तिलजला के जी. जे. खान रोड में भी सात मंजिला अवैध निर्माण को गिराने का काम शुरू हुआ। नगर निगम पहले ही इस भवन को लेकर नोटिस जारी कर चुका था। प्रशासन का कहना है कि निर्माण नियमों का उल्लंघन कर यह इमारत बनाई गई थी।

कसबा के बी. बी. चटर्जी स्ट्रीट में भी बुलडोजर कार्रवाई जारी रही। आरोप है कि अवैध निर्माण को लेकर सुनवाई के लिए नोटिस दिए जाने के बावजूद आरोपित पक्ष उपस्थित नहीं हुआ। भवन पर अब भी नोटिस चिपका हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें