मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:54 · नई दिल्ली संस्करण

आसनसोल में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आसनसोल में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

आसनसोल।

पश्चिम बंगाल सरकार की शहरी विकास एवं नगर निगम मामलों की मंत्री अग्निमित्रा पाल के निर्देश के बाद शुक्रवार को आसनसोल बाजार क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने व्यापक अभियान चलायाह राहालेन से लेकर गिरजा मोड़ तक सड़क और फुटपाथ पर अवैध रूप से बनाई गई दुकानों एवं अतिक्रमण को बुलडोजर की मदद से हटाया गया। अभियान के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

गौरतलब है कि गुरुवार को मंत्री अग्निमित्रा पाल ने आसनसोल बाजार इलाके का दौरा कर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया था कि सड़क और फुटपाथ पर किए गए अवैध अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाए, ताकि शहर को जाम से राहत मिल सके और आम लोगों को आवागमन में सुविधा हो।

मंत्री के निर्देश के गुरुवार के रात को नगर निगम प्रशासन की ओर से माइकिंग कराई गयी थी कि आसनसोल नगर निगम की ओर से जरूरी घोषणा की जा रही है कि सुबह 11:00 बजे तक जो अवैध दुकान बनाई गई है उनको हटा लें।

अगले ही दिन सुबह 11 बजे के बाद आसनसोल नगर निगम प्रशासन हरकत में आया और राहालेन से गिरजा मोड़ तक सड़क किनारे लगी अवैध दुकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। बुलडोजर की सहायता से कई अस्थायी ढांचों को हटाया गया और पूरे इलाके को अतिक्रमण मुक्त बनाने का प्रयास किया गया।

हालांकि, इस कार्रवाई का कुछ दुकानदारों ने विरोध भी किया। प्रभावित दुकानदारों का कहना है कि उन्हें अपनी दुकानें हटाने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया गया। उनका आरोप है कि गुरुवार को 11 बजे रात को केवल घोषणा की गई और शुक्रवार सुबह ही अधिकारी बुलडोजर लेकर पहुंच गए। कई दुकानदारों का कहना है कि उन्हें अपना सामान तक सुरक्षित निकालने का अवसर नहीं मिला, जिससे उनका आर्थिक नुकसान हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि बारिश के मौसम में दुकानों को व्यवस्थित तरीके से हटाने का समय मिलता तो नुकसान कम होता।

निगम प्रशासन का कहना है कि यह अभियान शहर को जाम मुक्त बनाने, फुटपाथों को अतिक्रमण से मुक्त कराने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। आने वाले दिनों में भी ऐसे अभियान जारी रहने की संभावना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें