मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:40 · नई दिल्ली संस्करण

कुव्यवस्था को गहराने वाला बजट: डा. अखिलेश सिंह

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना।बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा. अखिलेश प्रसाद सिंह ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण

द्वारा पेश अंतरिम बजट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जब सत्ताधारी वर्ग में विजन

के ऊपर कुर्सी की चिन्ता हावी हो जाती है तो इस तरह का बजट देखने को मिलता है। अंतरिम बजट में

वही हुआ जिसकी उम्मीद थी कि यह 2024 के चुनाव की तैयारी होगी। हमेशा के मुताबिक इस बजट में

गरीब, बेरोजगार नौजवान और मध्यम वर्ग के लिए कुछ भी हाथ नहीं लगा। भाजपा सरकार की जैसी

अबतक की आदत रही है उसी को आगे बढ़ाते हुए मोदी जी के चुनिन्दा उद्योगपतियों में रेबड़ियाँ बांटने

की भरपूर कोशिश की गई है। पूरा बजट पूरी तरह निराशाजनक और भविष्य की चिन्ता से बेखबर बजट

रहा। उन्होंने कहा कि इससे केवल भाजपा शासन में मौजूद आर्थिक कुव्यवस्था को गहरायेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें