मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

टैक्स में कोई बदलाव या राहत नहीं देना केंद्र सरकार की आर्थिक विफलता : डॉ तारानंद सादा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

सहरसा,01

फरवरी ।देश के केंद्रीय वित्तमंत्री द्वारा संसद में पेश किये गये

अंतरिम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस ने बजट को निराशाजनक बताया

है।अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य और वरीय नेता डॉ तारानंद सादा

ने कहा कि मोदी गरीब का बेटा कह कर प्रधानमंत्री बन गये और आज यह झूठा संत

अडानी और अम्बानी को नंबर वन बनाने में लगे हुए हैं।

उन्होंने कहा

आज के बजट में किसानों, युवाओं,गरीबों,मजदूरों, बेरोजगारों और मध्यम

परिवारों के लिए इस बजट मे कुछ भी नहीं है। आज के बजट से मंहगाई और बढ़ेगी

साथ ही विकास का पहिया रुकेगा। सादा नें कहा कि मोदीजी सरकार का बजट झूठ का

पुलिंदा है।जिसमें 390 विश्व विद्यालय, 3000 आई टी आई,07 आई आई टी और,07

आई आई एम खोलने की बात कही गई है और 25 करोड़ गरीब को गरीबी से मुक्त करने

की बात किया है।जबकि टैक्स में कोई बदलाव या राहत नहीं देना केंद्र सरकार

की आर्थिक विफलता दर्शाता है।यह बजट नहीं बल्कि वित्त मंत्री द्वारा मोदीजी

जी की झूठी गारंटी वाला भाषण है।उन्होने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर

यह लोकलुभावन बजट है।जो आम जनता, गृहिणी महिलाओ,बेरोजगार युवाओ एवं किसान

मजदूर को निराश करने वाला बजट है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें