मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा चुनाव में बसपा अकेले लड़ेगी चुनाव : मायावती

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने एक बार फिर ऐलान किया है कि लोकसभा चुनाव में बसपा अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी। मीडिया को भी नसीहत दी है कि ऐसी शरारतपूर्ण खबरें देकर अपनी विश्वसनीयता न खोएं।मायावती ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेट फार्म एक्स पर लिखते हुए कहा कि बसपा देश में लोकसभा का आमचुनाव अकेले अपने बलबूते पर पूरी तैयारी व दमदारी के साथ लड़ रही है।ऐसे में चुनावी गठबंधन या तीसरा मोर्चा आदि बनाने की अफवाह फैलाना यह घोर फेक व गलत खबर है। मीडिया ऐसी शरारतपूर्ण खबरें देकर अपनी विश्वसनीयता न खोए। लोग भी ऐसी खबरों से सावधान रहें।आगे मायावती ने कहा कि खासकर उत्तर प्रदेश में बसपा की काफी मज़बूती के साथ अकेले चुनाव लड़ने के कारण विरोधी लोग काफी बैचेन लगते हैं। इसीलिए ये आए दिन किस्म-किस्म की अफवाहें फैलाकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास करते रहते हैं। किन्तु बहुजन समाज के हित में बसपा का अकेले चुनाव लड़ने का फैसला अटल है।उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव-2024 के मदृेनजर पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा-कांग्रेस ने उम्मीदवार की पहली सूची भी जारी कर दी है। इसी बीच मीडिया में यह खबरें आने लगीं कि बसपा 'आईएनडीआईए' गठबंधन में शामिल हो सकती है। लेकिन बसपा प्रमुख मायावती के बयान के बाद बहुत सारी चीजें साफ हो चुकी हैं। किसी भी हालत में बसपा किसी दल के साथ जाने के बजाए अकेले चुनाव लड़ रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें