मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी की तरफ से जनसंपर्क अभियान किया गया तेज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जम्मू,

29 फरवरी । आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश बहुजन समाज

पार्टी की तरफ से अपने चुनावी अभियान को तेज कर दिया गया है। वीरवार को

बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन राणा ने जम्मू पूर्व विधानसभा

क्षेत्र का दौरा कर पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आगामी

लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पूरी मेहनत तथा तन मन धन के साथ पार्टी

को मजबूत करने के लिए कार्य करें ताकि पार्टी जम्मू कश्मीर की अधिकतर

लोकसभा सीट पर जीत हासिल कर सके।

जनसंपर्क अभियान के तहत

जम्मू पूर्व विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग जगह पर आयोजित बैठक के दौरान

पार्टी के राज्य अध्यक्ष दर्शन राणा के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता हरि चंद,

मदन लाल, चमन लाल, देशराज, रामलाल सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। इस अवसर पर

बैठक को संबोधित करते हुए बसपा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन राणा ने कहा कि

लोकसभा चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है ऐसे में पार्टी कार्यकर्ता अभी से

ही इनकी तैयारी में जुट जाएं ताकि जम्मू कश्मीर की अधिकतर सीटों पर बहुजन

समाज पार्टी के उम्मीदवार जीत हासिल कर सकें।

उन्होंने कहा

कि पार्टी हाई कमान की तरफ से जल्द उम्मीदवारों के नाम की घोषणा भी की जा

रही है। राणा ने कहा कि हमें उन तमाम राजनीतिक दलों के खिलाफ एकजुट होने की

जरूरत है जो लोगों को धर्म जात तथा क्षेत्र के नाम पर बांटने का काम करते

हैं। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की तरफ से लगातार जनसंपर्क अभियान

के तहत अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में बैठकों का आयोजन किया जा रहा है और

ज्यादा से ज्यादा लोगों को बहुजन समाज पार्टी के साथ जोड़ा जा रहा है और

पार्टी कार्यकर्ताओं का भी कर्तव्य बनता है कि वह पार्टी की नीतियों को आम

लोगों तक लेकर जाएं।

बैठक के दौरान पार्टी के हरिचंद तथा

मदन लाल ने भी अपने विचार रखे और दावा करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर की

अधिकतर लोकसभा सीटों पर बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवारों के ही जीत होगी

क्योंकि बहुजन समाज पार्टी लोगों को जोड़ने का काम करती है और साफ नियत के

साथ लोगों की सेवा करती है। बैठक के दौरान अन्य लोगों ने भी अपने-अपने

विचार रखे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें