मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:17 · नई दिल्ली संस्करण

राहुल गांधी के 'भारत डोजो यात्रा' को लेकर मायावती ने प्रतिक्रिया दी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'भारत डोजो यात्रा' को लेकर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि पेट भरे लोगों काे दोजा व अन्य खेलकूद के महत्व से इंकार नहीं है। लेकिन गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई व पिछड़ेपन आदि के त्रस्त परिवारों का क्या, जो पेट पालने के लिए कमरतोड़ मेहनत को मजबूर हैं। ऐसे में उन परिवारों के लिए 'भारत डोजो यात्रा' किसी उपहास से कम नहीं है।मायावती ने कहा कि केन्द्र व राज्य की सरकारें गरीबों और व मेहनतकश लोगों को सम्मानपूर्वक रोटी-रोजी की व्यवस्था कर पाने में अपनी विफलता पर पर्दा डालने के लिए उनसे भूखे पेट भजन कराते रहना चाहती है। ऐसे में कांग्रेस का भी वैसा ही जनविरोधी रवैया जनता को कैसे गवारा संभव है ?बसपा प्रमुख ने कहा कि कांग्रेस एवं इनके इण्डी गठबंधन ने आरक्षण व संविधान बचाने के नाम पर एससी, एसटी व ओबीसी का वोट लेकर अपनी ताकत तो बढ़ा ली है। अपना वक्त निकल जाने पर उनके भूख व तड़प को भुलाकर उनके प्रति यह क्रूर रवैया अपनाना क्या उचित है। खेल का राजनीतिकरण हानिकारक जो अब और नहीं।उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने गुरुवार को मार्शल आर्ट से संबंधित एक वीडियो जारी किया। इसमें उन्हाेंने कहा कि जल्द ही ‘भारत डोजो यात्रा’ शुरू हो रही है। इसी को लेकर मायावती ने अपनी टिप्पणी की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें