मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा चुनावः मायावती ने झांसी-ललितपुर सीट पर नौ दिन पहले घोषित प्रत्याशी को पार्टी से निकाला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

झांसी। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने नौ दिन पहले

घोषित झांसी-ललितपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी राकेश कुशवाहा को पार्टी

से बुधवार देर रात निष्कासित कर दिया। कुशवाहा पर पार्टी विरोधी गतिविधियों

में संलिप्तता का आरोप है। इतना ही नहीं, मायावती ने झांसी के जिलाध्यक्ष

जयपाल अहिरवार को भी हटा दिया है। उनके स्थान पर बीके गौतम को नया

जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

बसपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष गौतम ने

बताया कि जल्द ही इस सीट पर प्रत्याशी घोषित किया जाएगा। गौतम ने एक बयान

में बताया कि राकेश कुशवाहा पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के साथ ही

अनुशासनहीनता के भी आरोप लगे थे। जांच में आरोप सही पाए जाने पर उन्हें

पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

झांसी-ललितपुर सीट पर लोकसभा

चुनाव के पांचवें चरण में मतदान है। इस चरण के लिए अधिसूचना 26 अप्रैल को

जारी होगी और मतदान 20 मई को होगा। इस चरण में उत्तर प्रदेश समेत आठ

राज्यों की 49 सीटों पर मतदान होगा। इसमें उत्तर प्रदेश की 14 सीटें-

झांसी-ललितपुर, मोहनलाल गंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, हमीरपुर,

बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज, गोंडा शामिल हैं।

इधर,

बसपा सूत्रों ने बताया कि पार्टी को प्रदर्शन खराब रहने का फीडबैक मिला

था। इसी के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। प्रत्याशी के निष्कासन की खबर

लोकसभा क्षेत्र में पहुंचते ही अलग-अलग चर्चाएं शुरू हो गईं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें