मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

बीएसएफ ने तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम की, करीब 1.4 करोड़ रुपये का सोना जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बीएसएफ ने तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम की, करीब 1.4 करोड़ रुपये का सोना जब्त

सिलीगुड़ी। उत्तर बंगाल सीमांत के सिलीगुड़ी सेक्टर में तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने सोने की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। कार्रवाई के दौरान करीब 1.4 करोड़ रुपये मूल्य का सोना जब्त किया गया है।बीएसएफ ने शनिवार को एक आधिकारिक बयान के माध्यम से इसकी जानकारी दी। बीएसएफ के अनुसार, दासपाड़ा की ओर से कचकली बाजार की तरफ आ रही बिना नंबर प्लेट वाली लाल रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर एक संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि पर जवानों की नजर पड़ी। जब जवानों ने बाइक को रोकने का प्रयास किया तो सवार ने उन पर हमला करने की कोशिश की। आत्मरक्षा में जवानों ने स्टन ग्रेनेड का इस्तेमाल किया, जिससे तस्कर घबरा गया और धूल-धुएं का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।घटनास्थल से एक मोटरसाइकिल और एक काली जैकेट बरामद की गई। गहन तलाशी के दौरान भूरे रंग के टेप में लिपटे दो पैकेट मिले, जिनमें कुल 8 सोने के बिस्कुट (वजन 928 ग्राम) पाए गए। बरामद सोने की अनुमानित कीमत एक करोड़ 19 लाख 71 हजार 200 रुपये आंकी गई है। जब्त किए गए सभी सामानों का कुल मूल्य लगभग 1.4 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।बीएसएफ ने जब्त सामग्री को आगे की जांच के लिए डीआरआई सिलीगुड़ी को सौंप दिया है। बीएसएफ अधिकारियों ने कहा कि सीमा पर प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी रोकने के लिए बल पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस तरह की कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें