मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:50 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थानः बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बरामद की 12 किलो हेरोइन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जोधपुर,। श्रीगंगानगर सेक्टर से लगने वाली भारत-पाकिस्तान

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रायसिंहनगर और अनूपगढ़ इलाके में बीती आधी रात में

सूचना के आधार पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पाकिस्तान की ओर से ड्रोन

के माध्यम से आई चार पैकेट संदिग्ध हेरोइन दो अलग-अलग स्थानों से बरामद की

है।

बीती मध्य रात्रि को पाकिस्तान की ओर से आए ड्रोन के देखकर

हेरोइन तस्करी की सूचना मिली। उक्त सूचना के आधार पर सीमा सुरक्षा बल के

जवानों ने ड्रोन की आवाज सुनाई देने पर तुरंत प्रभाव से ड्रोन की दिशा में

फायरिंग की। इलाके की सघन तलाशी के दौरान रायसिंहनगर क्षेत्र से दो और

अनूपगढ़ क्षेत्र से दो कुल चार पैकेट संदिग्ध हेरोइन बरामद की। तलाशी के

दौरान कोई ड्रोन बरामद नहीं हो पाया है, हालांकि पुलिस को इलाके में गहन

नाकाबंदी करने की सूचना दे दी गई है, ताकि हेरोइन मंगाने वाले तस्करों को

दबोचा जा सके।

इस ऑपरेशन के तहत बरामद की गई संदिग्ध हेरोइन

का वजन लगभग 12.88 किलोग्राम (पैकिंग सामग्री सहित) है, जिसकी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 60 करोड़ रुपये आंकी गई है। उक्त बरामद

हेरोइन को सीमा सुरक्षा बल आवश्यक कार्यवाही के लिए संबंधित एजेंसी को जांच

के लिए सुपुर्द करेगी। इससे पहले भी पाकिस्तान द्वारा ड्रोन से भारतीय

सीमा में हेरोइन की तस्करी कराने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिसे

सीमा सुरक्षा बल के जवानों द्वारा लगातार नाकाम किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें