मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

बीएसएफ जवान ने दो सहकर्मियों को मारी गोली, दोनों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

उत्तर दिनाजपुर। उत्तर दिनाजपुर जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। यहां सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक कर्मी ने दूसरे कर्मी पर गोली चला दी है। सोमवार की देर रात हुई इस घटना में दो कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई है। इनमें एक इंस्पेक्टर और एक कांस्टेबल शामिल है । अधिकारियों ने बताया कि सोमवार देर रात बॉर्डर आउट पोस्ट मालदाखंड में तैनात 146 बटालियन के कांस्टेबल उत्तम सूत्रधर भारत-बांग्लादेश सीमा पर ड्यूटी कर रहे थे। देर रात उत्तम सुत्रधर ने अपनी सर्विस राइफल से हवा में दो राउंड फायर किया। फायरिंग की आवाज सुनकर पास के इलाके में गश्त कर रहे इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह भट्टी तुरंत कांस्टेबल अनुज कुमार के साथ घटनास्थल की ओर दौड़े। इस पर, उत्तम सूत्रधर ने इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह भट्टी और कांस्टेबल अनुज कुमार पर गोलियां चला दी जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपित कांस्टेबल उत्तम सूत्रधर ने अधिकारीयों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। घटना के संदर्भ में आरोपित कांस्टेबल से पूछताछ की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें