मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

सीमा पर दो करोड़ का सोना जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नदिया,

24 जनवरी भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने एक तस्कर को पकड़ा

है। उसके पास से 2.19 करोड़ रुपये जब्त किए गये हैं। तस्कर का नाम मिथुन

विश्वास है।

सूत्रों के अनुसार, 32वीं बटालियन सीमा चौकी

विजयपुर के बीएसएफ जवानों ने मंगलवार रात विशेष सूचना के आधार पर नदिया

जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान बीएसएफ ने

साइकिल पर आ रहे एक संदिग्ध को रोका। उसकी तलाशी लेने पर कमर में बंधे

कपड़े की बेल्ट से 19 सोने के बिस्कुट और एक सोने की ईंट बरामद की गई।

तस्कर को पकड़ा लिया गया। तस्कर बांग्लादेश से भारत में सोने की तस्करी करने

की फिराक में था। जब्त किए गए सोने का वजन 3.56 किलोग्राम है। जिसकी

अनुमानित बाजार कीमत करीब 2.19 करोड़ है।

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले बीएसएफ ने भारी मात्रा में सोने के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया था। हिन्दुस्थान समाचार /गंगा

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें