मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

हैवानियत: 4 साल की मासूम की बेरहमी से हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हरिद्वार। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात घटित हुई है। रोड़ी बेल वाला क्षेत्र से लापता चार साल की मासूम की बेरहमी से हत्या कर दी गई। माना जा रहा है कि मासूम के साथ दरिंदगी भी हुई है, जिसका पोस्टमार्टम के बाद ही खुलासा हो सकेगा। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने वारदात के जल्द से जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं।गुरुवार को रोड़ी बेल वाला क्षेत्र में झुग्गी डालकर रहने वाले एक व्यक्ति ने चौकी पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी थी कि 13 तारीख से उसकी चार साल की मासूम बेटी लापता है। पुलिस ने मासूम की तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन शुक्रवार सुबह पिता खुद अपनी बेटी का शव लेकर पुलिस के पास पहुंचा। पिता ने पुलिस को जानकारी दी की बेटी को ढूंढते हुए मनसा देवी मंदिर टनल में पहुंचा तो वहां एक कोने में बेटी का शव बरामद हुआ।यह भी आशंका जताई जा रही है कि मासूम दरिंदगी का शिकार हुई है, हालांकि इसकी पुष्टि कोई पुलिस अफसर नहीं कर रहा है। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम में ही मौत की वजह सामने आ सकेगी, यह भी सामने आएगा कि मासूम से दरिंदगी हुई है या नहीं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें