ब्राउन शुगर कारोबारी पवन को पुलिस ने हथकड़ी लगाकर बीच शहर में घुमाया, निकाली सारी हेकड़ी
ब्राउन शुगर कारोबारी पवन को पुलिस ने हथकड़ी लगाकर बीच शहर में घुमाया, निकाली सारी हेकड़ी
रांची: ब्राउन शुगर और गांजा के कारोबारी पवन को पुलिस ने हथकड़ी लगाकर बीच शहर में घंटो घुमाया ताकि उसकी हेकड़ी निकल सके। दरअसल राजधानी रांची में नशा कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। ब्राउन शुगर कारोबार से जुड़े देवर भाभी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस ने सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर के आनंदपुरी चौक के पास छापेमारी की। जिसमें पवन कुमार नाम का युवक ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है। उसके पास से अवैध ब्राउन शुगर और बिक्री का 21 हजार रुपया बरामद किया गया। पवन कुमार की निशानदेही पर उसकी भाभी कोमल देवी के आनंदपुरी चौक स्थित घर में छापेमारी कर 31 पुड़िया गांजा, एक पल्सर 220 मोटर साइकिल बरामद किया। वहीं इस कारोबार में शामिल अन्य लोग भागने में सफल रहे।
इस बीच पुलिस ने मास्टर माइंड पवन कुमार को हाथों में हथकड़ी लगाकर बीच शहर में सैर कराया और उसके बाद उसे कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचाया। कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेजा गया।





