मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:41 · नई दिल्ली संस्करण

बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने की थी युवक की हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने की थी युवक की हत्या

नवादा। नवादा में सोनू हत्याकांड का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा किया है। प्रेम प्रसंग में हत्या के मामले में लड़की के भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कार्यालय में डीएसपी हुलास कुमार थाना प्रभारी अविनाश कुमार के द्वारा संयुक्त प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। 13 दिसंबर को नगर थाना क्षेत्र के नवीन नगर मोहल्ले में अतौआ गांव के रहने वाले वीरेश कुमार सोनू कुमार की हत्या के मामले में अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कराया था।डीएसपी हुलास कुमार ने पत्रकारों को बताया कि नवीननगर हत्या कांड में संलिप्त अभियुक्त को घटना में प्रयुक्त पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर कांड का सफल उद्भेदन पुलिस ने की है। नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नवीन नगर में एक अज्ञात अपराधी द्वारा एक युवक की गोली मारकर कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंच वहां का निरीक्षण किया एवं CCTV फुटेज का अवलोकन किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान द्वारा एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम को संलिप्त अभियुक्त की पहचान कर अविलंब गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस द्वारा तकनीकी अनुसंधान एवं ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर विभिन्न जगह छापामारी कर घटना में संलिप्त एक अभियुक्त को पुलिस लाइन नवादा के पास से गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में युवक ने यह स्वीकार किया है कि सोनू कुमार की गोली मारकर हत्या उसी ने की है, गिरफ्तार युवक अकबरपुर प्रखंड के महानंदपुर गांव के निवासी राकेश सिंह के पुत्र गोलू उर्फ ऋतिक है। गोलू ने बताया गया कि उसकी बहन से मृतक सोनू कुमार का प्रेम प्रसंग चल रहा था और एक महीना पहले ही गोलू उर्फ ऋतिक को पता चला कि उसकी बहन से सोनू नाम का लड़का बातचीत करता है।उसने अपनी बहन को युवक से बात करने से मना किया और बहन के साथ भी मारपीट किया था। इसके बाद गुस्से में आकर लड़की ने एसिड पी ली थी, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई है। आज भी उसका इलाज चल रहा है। तब से युवक काफी गुस्से में था ।समय निकालकर अपनी बहन बॉयफ्रेंड को बुलाकर गोली मार कर हत्या कर दिया था और फिर फरार हो गया था, जहां पुलिस ने एक पिस्टल 6 जिंदा कारतूस के साथ युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें