मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:14 · नई दिल्ली संस्करण

भाई की हत्या में फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार, गोली लगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भाई की हत्या में फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार, गोली लगी

फिरोजाबाद। यूपी के फिरोजाबाद जिले की थाना नारखी पुलिस टीम ने मंगलवार देर रात हत्या के मामले में फरार चल रहा 20 हजार रूपये का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया हैं। अभियुक्त के पैर में गोली लगी हैं, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि छह अगस्त को ग्राम गढ़ी पुरानी थाना नारखी में मानसिंह उर्फ मोनू ने अपने सगे भाई चरन सिंह को गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपी की तलाश कर रही थीं ।

थाना प्रभारी नारखी राकेश कुमार गिरी पुलिस टीम के साथ मंगलवार देर रात क्षेत्र में गश्त कर थे, तभी सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त सखावतपुर के पास आम के बाग में छिपा हुआ है, जो किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है।

सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने दबिश दी। पुलिस टीम को देख संदिग्ध व्यक्ति ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। थाना नारखी पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, जिसमें संदिग्ध व्यक्ति के पैर में गोली लगी और घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान मानसिंह उर्फ मोनू के रुप में हुई है। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

घायल अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध असलहा, दो खोखा कारतूस एवं जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

एएसपी ने बताया कि घायल अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी हैं, जिस पर 20 हजार का इनाम हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें