मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:25 · नई दिल्ली संस्करण

प्रिंसेस केट मिडलटन दो सप्ताह बाद अस्पताल से लौटी, किंग चार्ल्स के प्रोस्टेट का हुआ इलाज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

लंदन,

29 जनवरी । वेल्स की राजकुमारी केट मिडलटन सर्जरी के दो सप्ताह के

बाद अस्पताल से वापस लौट आई हैं। यह जानकारी केंसिंग्टन पैलेस ने एक बयान

में जानकारी दी। वहीं किंग चार्ल्स तृतीय भी प्रोस्टेट के इलाल के बाद

अस्पताल से वापस लौट आए हैं।

बयान में कहा गया प्रिंस

विलियम की 42 वर्षीय पत्नी केट लंदन की क्लिनिक में एक अज्ञात बीमारी की

सर्जरी के बाद घर वापस आ गईं। केट सर्जरी के बाद बेहतर महसूस कर रही हैं।

हालांकि केट की बीमारी में कोई जानकारी नहीं दी गई है।लेकिन यह यह कहा गया

कि यह बीमारी कैंसर नहीं थी। लंदन की इस क्लिनिक में शुक्रवार को किंग

चार्ल्स का भी प्रोस्टेट का इलाज हुआ है। चार्ल्स ने यहां तीन रातें

बिताईं। इसके अलावा किंग चार्ल्स की पत्नी कैमिला भी यहां नियमित रूप से

आती रहती थीं।

केंसिंग्टन पैलेस ने कहा कि केट अब लंदन के

पश्चिम में विंडसर एस्टेट स्थित घर पर वापस आ गई हैं। उनके स्वास्थ्य में

अच्छी प्रगति हो रही है। राजकुमार और राजकुमारी लंदन क्लिनिक की पूरी टीम,

विशेष रूप से नर्सिंग स्टाफ को उनके द्वारा की गई देखभाल के लिए बहुत-बहुत

धन्यवाद देना चाहते हैं।"

वहीं, राजकुमारी केट ईस्टर के बाद

तक सार्वजनिक तौर पर नहीं लौट पाएंगी। उनके पति प्रिंस विलियम ब्रिटिश

सिंहासन के उत्तराधिकारी हैं। उन्होंने अपने तीन बच्चों, दस साल के प्रिंस

जॉर्ज, आठ साल की प्रिंसेस चार्लोट, और पांच साल के प्रिंस लुइस की देखभाल

के लिए अपने कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया।

वहीं ब्रिटेन

के महाराजा चार्ल्स तृतीय को ‘प्रोस्टेट’ के उपचार के बाद सोमवार को

अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। निजी लंदन क्लिनिक से बाहर निकलते हुए 75

वर्षीय चार्ल्स ने मुस्कुराते हुए जनता की ओर हाथ हिलाया। इस दौरान उनके

साथ महारानी कैमिला पार्कर भी थीं। चार्ल्स ने अस्पताल में तीन रातें

बिताईं और रविवार को महारानी ने उनसे दो बार मुलाकात की। चार्ल्स शुक्रवार

को अस्पताल में भर्ती हुए थे। रविवार अपराह्न कार से मध्य लंदन स्थित ‘द

लंदन क्लिनिक’ पहुंची कैमिला करीब तीन घंटे से अधिक समय बाद अस्पताल से

निकलते समय मुस्कुराई। बकिंघम पैलेस द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि

चार्ल्स ने ”पूरी तरह से ठीक होने तक चार्ल्स ने आगामी सभी सार्वजनिक

कार्यक्रमों को पुनर्निर्धारित कर दिया है।”

बयान के

मुताबिक, चार्ल्स ने अस्पताल में अपने बिताए वक्त और उपचार में शामिल सभी

लोगों को धन्यवाद दिया और कहा कि हाल के दिनों में उन्हें प्राप्त हुए सभी

संदेशों के लिए वह आभारी हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें