मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:17 · नई दिल्ली संस्करण

गीता पाठ कार्यक्रम के दौरान दो चिकन पैटिस विक्रेताओं से दुर्व्यवहार मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गीता पाठ कार्यक्रम के दौरान दो चिकन पैटिस विक्रेताओं से दुर्व्यवहार मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार

कोलकाता। महानगर के मैदान थाना क्षेत्र में आयोजित ‘पांच लाख कंठों में गीता पाठ’ कार्यक्रम के दौरान दो चिकन पैटिस विक्रेताओं के साथ दुर्व्यवहार के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितो की पहचान सौमिक गोलदार, तरुण भट्टाचार्य और स्वर्णेंदु चक्रवर्ती के रूप में हुई है। इन्हें बुधवार देर रात हिरासत में लिया गया।घटना बीते रविवार की है, जब सनातन संस्कृति संसद द्वारा ब्रिगेड मैदान में व्यापक गीता पाठ समारोह का आयोजन किया गया था। उसी दौरान अरामबाग निवासी शेख रियाजुल और तपसिया के मोहम्मद सालाउद्दीन नामक दो विक्रेता वहां चिकन पैटिस बेचने पहुंचे थे। आरोप है कि कार्यक्रम में शामिल कुछ युवकों ने उनसे बदसलूकी की, उनके पैटिस जमीन पर फेंक दिए और मारपीट की। इतना ही नहीं, दोनों को कान पकड़कर उठक-बैठक करने के लिए मजबूर किया गया। इस दौरान रियाजुल का करीब तीन हजार रुपये का खाद्य पदार्थ नष्ट हो गया।धार्मिक कार्यक्रम में “चिकन पैटिस क्यों बेचे जा रहे हैं?” इसी सवाल को लेकर हमले की शुरुआत हुई थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला और तूल पकड़ लिया। इसके बाद मैदान थाने में दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराई गईं, जिसके आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार सौमिक घोष उत्तर 24 परगना के गोबरडांगा का निवासी है। तरुण भट्टाचार्य हुगली जिले के उत्तरपाड़ा में रहता है, जबकि स्वर्णेंदु चक्रवर्ती अशोकनगर का निवासी है।घटना को लेकर राजनीतिक पारा भी चढ़ गया था। तृणमूल कांग्रेस के राज्य महासचिव कुणाल घोष ने कड़ी निंदा करते हुए कहा, “कोई यदि मांसाहार नहीं खाता, तो नहीं खरीदे। परंतु किसी विक्रेता के साथ मारपीट क्यों? वे अपनी रोजी-रोटी के लिए सामान बेचते हैं। यह सरासर गलत है।” इस प्रकरण में वामपंथी अधिवक्ता सायन बंद्योपाध्याय ने भी एफआईआर दर्ज कराई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें