मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:28 · नई दिल्ली संस्करण

संसद का संक्षिप्त बजट सत्र आज से

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 31 जनवरी संसद का संक्षिप्त बजट सत्र आज से शुरू होगा।

इसकी शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से होगी। वो दोनों सदनों

के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी। इस सत्र में कुल आठ बैठक प्रस्तावित

हैं। एक फरवरी को अंतरिम बजट पेश होगा। यह जानकारी संसदीय कार्यमंत्री

प्रह्लाद जोशी ने दी।

उन्होंने बताया कि अंतरिम बजट सत्र

2024 यानी सत्रहवीं लोकसभा का आखिरी सत्र (31 जनवरी से नौ फरवरी) होगा। एक

फरवरी को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी। उल्लेखनीय है

कि 12 जनवरी को लोकसभा और राज्यसभा सचिवालय ने संसद के बजट सत्र की शुरुआत

के संबंध में अधिसूचना जारी की थी। इस साल अप्रैल-मई में संभावित लोकसभा

चुनाव के बाद बनने वाली नई सरकार बाद में पूर्ण बजट पेश करेगी।

वर्तमान

लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को समाप्त हो रहा है। इसलिए आम चुनाव की घोषणा

से पहले यह सत्रहवीं लोकसभा का संभवत: आखिरी सत्र होगा। वर्ष 2019 में

लोकसभा चुनाव की घोषणा 10 मार्च को की गई थी और 11 अप्रैल से 19 मई के बीच

सात चरणों में मतदान हुआ था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें