मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

दुल्हन के भाई की चाकू मारकर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दुल्हन के भाई की चाकू मारकर हत्या

सारण। बिहार में सारण जिले के मढ़ौरा थानाक्षेत्र के भावलपुर गांव में एक शादी समारोह की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब बारात के दौरान हुए एक मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया।आर्केस्ट्रा में हुए झगड़े के बाद दुल्हन के भाई की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। घटना देर रात की है जब शादी के जश्न में आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था। मृतक, रिंकु कुमार पिता रामबालक महतो, जिसकी बहन की शादी थी, ने कथित तौर पर आर्केस्ट्रा की नर्तकियों के साथ अश्लील हरकत कर रहे कुछ लोगों को रोका।इसी बात पर उपजा विवाद इतना बढ़ गया कि हमलावरों ने रिंकु कुमार को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों के बीच हंगामा शुरू हो गया घटना की सूचना मिलते ही स्थिति को नियंत्रित करने के लिए ग्रामीण एसपी संजय कुमार, एसडीपीओ नरेश पासवान सहित आसपास के कई थानों की पुलिस बल मौके पर पहुंची। पुलिस के हस्तक्षेप और समझाने -बुझाने के बाद मामला शांत हुआ और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।ग्रामीण एसपी संजय कुमार ने बताया कि हत्या के संबंध में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि मृतक रिंकु कुमार का भी अपराधिक इतिहास रहा है और वह पूर्व में हत्या और शराब के मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें