मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:15 · नई दिल्ली संस्करण

बेखौफ चोरों का आतंक, मकान का ताला तोड़कर 5 लाख की चोरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बेखौफ चोरों का आतंक, मकान का ताला तोड़कर 5 लाख की चोरी

बहराइच। जिले की देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिसई हैदर में शुक्रवार की बीती देर रात चोरों ने ताला तोड़कर करीब पांच लाख की सम्पत्ति व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पड़ोसी की सूचना पर मकान मालिक मौके पर पहुँचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।ग्राम पंचायत सिसई हैदर के रहने वाले दिनेश शुक्ला अपने परिवार के साथ दो दिन पूर्व अपने पैतृक गांव राजपुर गए थे। शुक्रवार रात में उनके पड़ोसी ने उन्हें घर का ताला टूटा होने की बात बताई। जानकारी होने पर दिनेश शुक्ला तत्काल मौके पर पहुँचे।उन्होंने बताया कि चोरों ने घर की अलमारी और लॉकर का ताला तोड़कर उसमें रखी एक लाख रुपये की नगदी,दो सोने की चेन और पांच अंगूठी सहित करीब पांच लाख की सम्पत्ति लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर देहात कोतवाली पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुँची और साक्ष्य संकलित किये।कोतवाल दद्दन सिंह ने बताया पीड़ित की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है,जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें