मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

आम जनता को धमका रहे सपा के गुंडे : उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आम जनता को धमका रहे सपा के गुंडे : उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि समाजवादी पार्टी अपनी गुण्डई माफियागिरी से बाज नहीं आ रही है। सपा के के गुंडे आम जनता को धमका रहे हैं। भाजपा को वोट देने की बात कहने पर करहल क्षेत्र में दलित बेटी की हत्या हो गई।ब्रजेश पाठक ने बुधवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सपा यादव परिवार और एक कुनबे की पार्टी। यह केवल पीडीए पीडीए चिल्लाते हैं लेकिन इनका पिछड़े समाज से कोई लेना देना नहीं है। जब—जब यह सत्ता में आए, इन्होंने अपराधियों को आगे बढ़ाया।सपा के गुंडे हर जगह नंगा नाच करने की कोशिश कर रहे हैं। यह जनता को धमका कर वोट लेना चाहते हैं। बुर्का पहनकर के पुरुष मतदान करना चाहते हैं। यह संविधान की धज्जियां उड़ाने का काम करते हैं।ब्रजेश पाठक ने कहा कि करहल में सपा कराह रही है। जिस बेटी की हत्या हुई है, उसे प्रशांत यादव नाम का शख्स लेकर गया था। इस घटना से पूरे प्रदेश भर के दलित समाज को सपा के कुकृत्य का संज्ञान लेना चाहिए। सपा सरकार में अधिकारियों को पीटा गया। लोहिया वाहिनी के गुंडों ने लखनऊ में सीओ को गाड़ी में टांग कर एसपी ऑफिस में घुसेड़ दिया था। सपा को उसके कुकृत्यों की सजा मिली है। फिर भी सपा मुखिया अधिकारियों को धमकाने का काम कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें