मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:21 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में उद्योगों की स्थापना के लिए 1285 एकड़ भूमि अधिग्रहित, उद्योगपतियों की पहली पसंद बिहार: सम्राट चौधरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार में उद्योगों की स्थापना के लिए 1285 एकड़ भूमि अधिग्रहित, उद्योगपतियों की पहली पसंद बिहार: सम्राट चौधरी

पटना। बिहार तेजी से उद्योग का हब बनता जा रहा है और राज्य में देश के नामी-गिरामी उद्योगपति निवेश के लिए आगे आ रहे हैं। उद्योगों की स्थापना के लिए अब तक 1285 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है। यह बातें राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को वैशाली जिले के जंदाहा प्रखंड स्थित पानापुर बटेश्वरनाथ धाम परिसर में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने वर्ष 2025 से 2030 के बीच एक करोड़ लोगों को सरकारी नौकरी और रोजगार देने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने गांव-गांव और घर-घर तक बिजली पहुंचाने का कार्य किया है और अब लोगों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध हो रही है। सरकार द्वारा 125 यूनिट मुफ्त बिजली दी जा रही है, जिससे राज्य के लगभग 1.70 करोड़ परिवारों का बिजली बिल शून्य हो गया है।सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के हर गांव और प्रखंड में स्कूल, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं का मजबूत ढांचा तैयार किया गया है। इको-टूरिज्म, ड्रेनेज सिस्टम और विभिन्न विकास परियोजनाओं के माध्यम से राज्य की प्रगति को नया आयाम मिला है। उन्होंने 1990 से 2005 के दौर का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय बिहार में एक लाख लोगों को भी नौकरी नहीं मिल पाई थी, जबकि वर्ष 2005 से 2025 के बीच 57 लाख से अधिक लोगों को सरकारी नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराया गया है।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सेमीकंडक्टर फैक्ट्री, आईटी हब और नई औद्योगिक नीतियों के कारण बिहार को समृद्धि की नई राह मिली है। इससे राज्य के मजदूरों को रोजगार के लिए बाहर जाने की मजबूरी खत्म होगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।उन्होंने कहा कि वैशाली और पटना को जोड़ने वाली आधारभूत संरचनाओं ने आवागमन को बेहद सुगम बना दिया है। कच्ची दरगाह पुल, सोनपुर पुल, गांधी सेतु के समानांतर नए पुल और दीघवाड़ा-शेरपुर पुल के निर्माण से अब पटना से हाजीपुर और वैशाली की दूरी मात्र 15 मिनट में तय की जा सकेगी। इससे व्यापार, निवेश और रोजगार को नई गति मिलेगी।सम्राट चौधरी ने कहा कि वैशाली जिले की आठ में से सात विधानसभा सीटों पर राजग को मिला प्रचंड जनादेश विकास कार्यों पर जनता की मुहर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा बिहार के विकास को नई रफ्तार दे रही है और राजग सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ राज्य को समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।उल्लेखनीय है कि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ समृद्धि यात्रा के दौरान वैशाली पहुंचे थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें