मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:21 · नई दिल्ली संस्करण

मुजफ्फरपुर : डायल 112 में तैनात सैप जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुजफ्फरपुर : डायल 112 में तैनात सैप जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच जारी

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत डायल 112 सेवा में तैनात एक सैप जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 46 वर्षीय धीरज कुमार सिंह के रूप में हुई है। वे मूल रूप से वैशाली जिले के भगवानपुर प्रखंड के निवासी थे और वर्तमान में सदर थाना क्षेत्र के बीबीगंज स्थित चित्रगुप्त पुरी मोहल्ले में अपने निजी आवास पर रह रहे थे।

धीरज कुमार सिंह सोमवार की रात करीब 10:30 बजे ड्यूटी पूरी कर घर लौटे थे। भोजन करने के बाद वे अपने कमरे में सोने चले गए। मंगलवार सुबह जब उनकी पत्नी उन्हें जगाने के लिए कमरे में पहुंचीं, तो वे अचेत अवस्था में पाए गए। काफी प्रयास के बावजूद उनके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई, जिसके बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। तुरंत स्थानीय पुलिस और आसपास के लोगों को सूचना दी गई, जिसके बाद उनकी मौत की पुष्टि की गई।

धीरज कुमार सिंह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद बिहार पुलिस की डायल 112 सेवा में सैप जवान के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी हैं, जो वर्तमान में दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। घर पर वे पत्नी के साथ ही रहते थे। अचानक हुई इस मौत से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं उनके पैतृक गांव वैशाली में भी मातम का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष अस्मित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कमरे की गहन जांच की। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम को भी बुलाया गया, जिसने आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं।

सदर थानाध्यक्ष अस्मित कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला हृदयाघात (हार्ट अटैक) का प्रतीत होता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें