मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:35 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुर्जी और आनंदपुरी नाला निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुर्जी और आनंदपुरी नाला निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को राजधानी पटना के आशियाना-दीघा रोड स्थित राजीव नगर के पास निर्माणाधीन कुर्जी नाला (राजीव नगर नाला) और आनंदपुरी नाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत नाले का पक्कीकरण किया जा रहा है और उसके ऊपर सड़क का निर्माण भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के पूर्ण होने से शहर में जलजमाव की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी। साथ ही, नाले के ऊपर टू-लेन सड़क बनने से लोगों को बेहतर और सुगम यातायात की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे शहर अधिक साफ-सुथरा और व्यवस्थित नजर आएगा।मुख्यमंत्री ने बताया कि अपनी ‘प्रगति यात्रा’ के दौरान 21 फरवरी 2025 को उन्होंने पटना जिले में कई विकास योजनाओं की घोषणा की थी। उसी दौरान आनंदपुरी नाला और कुर्जी नाला का निरीक्षण किया गया था, जहां स्थानीय लोगों ने जलजमाव और आवागमन से जुड़ी समस्याओं को उठाया था। इसके बाद उन्होंने नालों के पक्कीकरण और उनके ऊपर सड़क निर्माण का निर्देश दिया था, जिस पर अब कार्य तेजी से चल रहा है।उल्लेखनीय है कि राजीव नगर नाला पटना शहर की जल निकासी व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसकी कुल लंबाई 4.26 किलोमीटर है, जो दीघा आशियाना रोड से शुरू होकर कुर्जी ड्रेनेज पम्पिंग स्टेशन तक जाती है। इस नाले का पक्कीकरण और इसके ऊपर सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है।इसी प्रकार, आनंदपुरी नाला भी शहर की जल निकासी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसकी लंबाई लगभग 4 किलोमीटर है, जो बाबा चौक से शुरू होकर अटल पथ और एएन कॉलेज के पास से होते हुए राजापुर पुल ड्रेनेज पम्पिंग स्टेशन तक जाता है। इस नाले का भी पक्कीकरण और उसके ऊपर सड़क निर्माण किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्य को तय समयसीमा में पूरा किया जाए, ताकि पटना के लोगों को जल्द से जल्द जलजमाव से राहत और बेहतर यातायात सुविधा का लाभ मिल सके।-------------

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें