मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:16 · नई दिल्ली संस्करण

अमेठी के जामों ब्लाक में लोकसभा चुनाव बहिष्कार का लगा बोर्ड

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

अमेठी,

19 मार्च । आगामी होने वाले लोकसभा चुनाव से पूर्व अमेठी जिले के

एक गांव में चुनाव के पूर्णतया बहिष्कार का बोर्ड लगा है। रोड नहीं तो वोट

नहीं का ग्रामीणों ने गांव में जगह-जगह इस बोर्ड को लगाकर स्वयं सोशल

मीडिया में वायरल कर दिया।

यह बोर्ड अमेठी जनपद की सदर

तहसील गौरीगंज के जामों ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा सरमें मजरे पूरे अल्पी

तिवारी गांव में लगा हुआ है। इसके माध्यम से ग्रामीणों ने अपनी तकलीफ को

व्यक्त किया है। ग्रामीण ओमप्रकाश ओझा बताते हैं कि हमारे गांव को जोड़ने

वाले सात चकरोड हैं। लेकिन आज तक किसी पर भी खड़ंजा या इंटरलॉकिंग नहीं लग

पाया है। इस गांव को हमेशा उपेक्षित रखा जाता है। गांव में जाने आने का

रास्ता न होने के कारण मुझे अपनी बेटी की शादी जामों से करनी पड़ी थी।

ग्रामीण

रमाशंकर बताते हैं कि बरसात में बाइक भी नहीं जा पाती है। गांव में नाली

नहीं बनी हैं। जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। पीने के पानी की कोई भी

समुचित व्यवस्था नहीं है। यहां तक की जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर नल से

जल पहुंचाने की योजना भी हमारे गांव तक नहीं पहुंची। हमारे गांव में जल

जीवन मिशन की पाइप भी नहीं डाली गई हैं।

ग्रामीण राम

अभिलाष बताते हैं कि मेरे गांव से जब कोई लड़की विदा होती है तो उसे ऐन केन

प्रकारेण गांव से 500 मीटर की दूरी तक ले जाया जाता है तब वह गाड़ी से

अपने ससुराल जाती हैं। इसी प्रकार बारात आने पर दूल्हे को भी गांव तक कंधे

पर बैठाकर लाना पड़ता है। हम लोगों की अपनी गाड़ियां दूसरे गांव में खड़ी

होती है। आजादी के बाद से अब तक इस गांव का कोई भी विकास नहीं हुआ है।

जिसके कारण हम लोग लगातार शिकायत करते-करते तंग आ गए हैं। अब हम सभी

ग्रामीणों ने पूरी तरह से मन बना लिया है कि जब तक हमारी समस्याओं का

समाधान नहीं हो जाता है तब तक हम लोग आगामी लोकसभा चुनाव 2024 का इसी

प्रकार पूर्ण रूप से बहिष्कार करते रहेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें